Clock Tower, Golmuri Golf Course – 1939 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बनाया क्लॉक टॉवर

70 फीट का क्लॉक टॉवर, शहर का एक और महत्वपूर्ण लैंडमार्क है। जिसे 1939 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया (TCIL) द्वारा स्थापित किया गया था, जो अपने पहले General Manager John Leyshon की 16 वर्षों की सेवा को चिह्नित करने के लिए था। ये क्लॉक टॉवर गोलमुरी गोल्फ कोर्स पर स्थित है। वँहा के स्थानीय लोगो का कहना है की Gong के प्रत्येक झंकार को टाटा नगर रेलवे स्टेशन से सुना जा सकता था। क्लॉक टॉवर श्रमिकों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी का एक हिस्सा था। रखरखाव की कमी के कारण घड़ियों ने दो दशक पहले टिक करना बंद कर दिया था।

Clock Tower
Clock Tower

इस घड़ी की स्थापना इसलिए की गई थी ताकि मजदूरों को सही समय का पता चल सके। उन दिनों समय देखने के लिए सबके पास घड़ी नहीं होती थी। इस क्लॉक टॉवर से ही लोग समय जान सकते थे। क्लॉक टॉवर का निर्माण एंग्लो स्विस वॉच कंपनी द्वारा किया गया था। और 4 मार्च 1939 को टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया (TCIL) द्वारा इसकी स्थापना की गई थी। यह टावर गोलमुरी क्लब के गोल्फ कोर्स में लगाया गया है। रखरखाव के अभाव में 1994 में घड़ी ने काम करना बंद कर दिया। लेकिन 3 मार्च 2014 को मरम्मत के बाद फिर से घड़ी लगा दी गई। गोलमुरी क्लब के गोल्फ कोर्स पर स्थित, टॉवर ने कई दशकों तक शहर के टाइमकीपर के रूप में काम किया।

place  Golmuri Golf Course, Tin Plate Basti, Jamshedpur, Jharkhand 831003
map  यहाँ क्लिक करें (Google Map)
language  http://
local_phone  +91 0000000000 / 0657 0000000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *