जमशेदपुर में वॉयस ऑफ ह्यूमैनिटी को सबसे विश्वसनीय सामाजिक संगठन माना जाता है। जिसकी स्थापना 25 दिसंबर 2015 को हुई थी। इस संस्था के संस्थापक हरि सिंह राजपूत हैं। हरि को 2016 के अंतर्राष्ट्रीय युवा पुरस्कार समारोह में भी सम्मानित किया जा चुका है। उनका चयन झारखंड से हुआ था। प्रगतिमान द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर समाज के लिए प्रेरणा बने देश भर से चयनित युवाओं को सम्मानित किया गया। युवाओं को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय और पद्मश्री शारदा सिन्हा ने सम्मानित किया।
आपको बता दें कि वॉयस ऑफ ह्यूमैनिटी पूरी तरह से युवाओं का संगठन है, जो हर मौके पर जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहता है। ‘वॉयस ऑफ ह्यूमैनिटी’ की सबसे अनूठी पहल है ‘मिशन अन्नपूर्णा’। जिसमें टीम द्वारा शादी, जन्म दिन, धार्मिक आयोजन या किसी भी प्रकार के आयोजन से एकत्रित भोजन को जरूरतमंदों में बांटा जाता है। इसके अलावा जब लॉकडाउन के दौरान सड़क पर रहने वाले गरीब लोगों के लिए खाने-पीने का संकट आया तो वॉयस ऑफ ह्यूमैनिटी के सदस्यों ने आगे आकर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए खाने के पैकेट बनाए और लगातार 90 दिनों तक गरीब लोगों को खाना बांटा।



दिवाली पर भी इस टीम ने पटाखे और मिठाई बांटकर गरीब बच्चों में खुशियां बांटी। होली के समय संस्था के युवा बस्ती में रहने वाले बच्चों को रंग, अबीर, पिचकारी व तरह-तरह की मिठाइयां भी बांटते हैं। यह सब पाकर बच्चे खुश हो जाते हैं। वहीं, संस्था के सदस्य बस्ती में रहने वाले बुजुर्गों के साथ भी होली खेलते हैं। संस्था द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाते हैं।
कड़ाके की ठंड के बावजूद खुले में सोने को मजबूर बेघरों को कंबल मुहैया कराने का नेक काम सामाजिक संस्था वॉयस ऑफ ह्यूमैनिटी ने शुरू किया है। संस्था के सदस्य रात 11 बजे से 2 बजे तक शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर बुजुर्गों, बच्चों व अन्य लोगों को कंबल प्रदान करते हैं। यह अभियान पिछले कई सालों से चलाया जा रहा है।
मिशन अन्नपूर्णा (Mission Annapurna)
‘मिशन अन्नपूर्णा’ टीम वॉयस ऑफ ह्यूमैनिटी की एक अनूठी पहल है। जिसमें टीम द्वारा शादी, जन्म दिन, धार्मिक आयोजन या किसी भी प्रकार के आयोजन से एकत्रित भोजन को जरूरतमंदों में बांटा जाता है। फोन से जानकारी मिलने के बाद टीम पहले खाना इकट्ठा करती है और फिर उसे गरीबों और भिखारियों में बांटती है। मिशन अन्नपूर्णा ज्यादातर रात के 2-3 बजे तक चलती है।
डिस्पोजल पेपर प्लेट में खाना परोसा जाता है। ये लोग कार्यक्रम समाप्त होने के बाद साफ-सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करते हैं। यह ज्यादातर टाटानगर स्टेशन, बर्मामाइंस ओवर ब्रिज, बारीडीह चौक, साकची, गोलमुरी के फुटपाथों पर किया जाता है। इसके लिए कोई तय जगह नहीं होती है, इसलिए कई बार उन्हें घूमकर खाना बांटना पड़ता है।

मानवता की दीवार (Wall of Humanity)
2016 में, जमशेदपुर की युवा टीम ‘वॉयस ऑफ ह्यूमैनिटी’ ने एक अनूठा अभियान ‘मानवता की दीवार’ शुरू किया। यह दीवार जरूरतमंद लोगों के लिए थी। इसके तहत बिष्टुपुर स्थित डीएम मदन स्कूल के पास दीवार पर हैंगर लगाकर अपने पुराने कपड़े, जूते, किताबें, खिलौने, घरेलू सामान या घर में काम आने वाली ऐसी कोई भी वस्तु को छोड़ने की अपील की गई। लोगों ने इस अनूठी पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कई आवश्यक वस्तुओं का दान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
‘वॉयस ऑफ ह्यूमैनिटी’ के युवाओं का मानना था कि आमतौर पर देखा जाता है कि हर घर में कुछ पुराने कपड़े, जूते, चप्पल या अन्य जरूरी सामान पड़ा रहता है। वहीं दूसरी ओर शहर के फुटपाथों पर खुले आसमान के नीचे सोने को विवश बेचारे लाचार, जिनके पास तन ढकने के लिए कपड़े तक नहीं है और पैरों में पहनने के लिए चप्पल तक नहीं है। ऐसे जरूरतमंद लोगों को देखते हुए झारखंड में पहली बार अनूठी पहल की गई और शहर के लोगों से अपील की गई कि वे अपने पुराने कपड़े, जूते, चप्पल और अन्य जरूरी सामान लाकर “मानवता की दीवार” पर छोड़ दें।

संगठन के सदस्य (Members of the Organization)
- हरि सिंह राजपूत (संस्था के संस्थापक)
- शम्भू चौधरी
- मोहन राव
- संदीप जंघेल
- सुखविंदर सिंह
- सूरज
- चन्दन सिंह
- गगनदीप
- अभिषेक झा
- बिभास माजि
- मनीष प्रसाद
- सूरज जायसवाल
- सिद्धक सिंह
- अजय कुमार
- करन
- ऋषभ
- रौनक
- साकेत
- नीलेश पांडेय
- आशीष
- विकाश मधेसिअ
- दीनानाथ
- मोहित राजपूत
- तपेश झा
- सुधांशु
- शुभम
- कृष्णमोहन
- कृष्णा
- मुकुंद
- महेश
- योगेश
- राहुल
- राज
- रोहित
- हिमांशु
- ऋषव कुमार
- शुभम
- विकाश राव
- अजय दिलीप नंदी
- सुमीत शर्मा
- पंकज सिन्हा
- राज शर्मा
- समीर
- अंकित
- कांति पटेल
- अमरजीत ओझा
- राजकमल सिंह
- कुंदन कुमार वर्मा
- अभिषेक कुमार
- कमल सिंह
- अरिजीत रॉय चौधरी
- रितेश कुमार
- देवब्रत कुमार
- सचिन
- महेश
- शुभम उषा तिवारी
- उपेंद्र
- पुनीत
- सवन कुमार
- आनंद शंकर
- रोशन कुमार
- विकाश कुमार रॉय
- बिष्णु कुमार शर्मा
- अजय प्रसाद
- रवि शंकर कुमार
- बिनोद
- राहुल सिंह
- प्रवीण
- डी एन पांडेय
- पुरषोत्तम रेड्डी
- प्रभात
- अजित कुमार
- कृष्णा मोहन पांडेय
- स्वरुप
- रोहित दुबे
- हरेंद्र
- अजितेश उज्जैन
- रोहन कुमार झा
- अभिषेक कुमार साहू
- गौरव
- सौरव भट्टाचार्जी
- राजकुमारी
- आरोही
- प्रिया
- और अन्य…