Jubilee Park Jamshedpur – Complete Travel Guide, History, Timing, Ticket Price & How to Reach

जुबली पार्क (Jubilee Park) भारत के जमशेदपुर शहर में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह पार्क जमशेदपुर के सबसे अच्छे पर्यटक आकर्षणों में से एक है। जुबली पार्क शहर के लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। विशेष रूप से प्रकृति प्रेमियों के लिए और प्रकृति की गोद में बैठकर प्रकृति का आनंद लेने के लिए यह एक शानदार जगह है। इसलिए यह उन लोगों के लिए आकर्षण का एक महत्वपूर्ण स्थान है जो शहर के व्यस्त जीवन में कुछ समय शांति से बिताना चाहते हैं। सर्दियों के समय में अपने परिवार के साथ आनंद लेने के लिए यह सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए एक अद्भुत जगह है। पूरा पार्क हरे-भरे पेड़ों से घिरा हुआ है। सूर्यास्त के समय पार्क का नजारा देखने लायक होता है। इस पार्क में कुछ समय बिताना एक यादगार अनुभव बन जाता है।

jubilee Park
Jubilee Park

अगस्त 1958 में अपनी स्वर्ण जयंती के अवसर पर, टाटा स्टील ने जमशेदपुर के नागरिकों को शहर के बीचों-बीच 37.75 एकड़ में फैला एक पार्क भेंट किया, जिसे आप सभी जुबली पार्क के नाम से जानते हैं। इसलिए इसका नाम जुबली पार्क रखा गया। पार्क का संचालन और रखरखाव टाटा स्टील द्वारा किया जाता है।

जुबली पार्क की स्थापना जमशेदजी नुसरवानजी टाटा के नेतृत्व में हुई, जो एक महान भारतीय उद्योगपति, टाटा समूह के संस्थापक और जमशेदपुर शहर के संस्थापक थे।

  • Sir Jamsetji Nusserwanji Tata Statue
  • Mughal Garden
  • Rose Garden
  • Jayanti Sarovar
  • Smriti Udyan
  • Children’s Park
  • Nicco Jubilee Amusement Park and Splash Zone
  • Shatabdi Udyan
  • Foliage Park
  • Horticulture Society of Jamshedpur
  • Tata Steel Zoological Park
  • Bat Island
  • Safari Park
  • Butterfly Park
  • Boating
  • Laser Show and Musical Fountain
  • Medicinal Garden
  • Jubilee Park Picnic Spot
  • Vrindavan Gardens

जमशेदपुर के मुगल गार्डन के रूप में लोकप्रिय, खूबसूरत जुबली पार्क वृंदावन गार्डन से प्रेरित है। पार्क 500 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है और इसे विभिन्न वर्गों में विभाजित किया गया है। पार्क के मुगल गार्डन में जमशेदजी नुसरवानजी टाटा की एक लंबी मूर्ति स्थापित की गई है, जो टाटा समूह के संस्थापक और शहर के संस्थापक थे।

शाम के समय फाउंटेन पार्क (Jubilee Park Fountain) में बहुरंगी फव्वारे और रोशनी जलाई जाती है। सूर्यास्त के समय पार्क बहुत सुंदर दिखता है। पार्क के अंदर बच्चों के लिए एक पसंदीदा जगह Children’s Park है, जिसमें कई सवारी और झूले आदि लगाए गए हैं। यह हरियाली और ताजी हवा से भरा एक शानदार स्थान है।

पार्क के बीचों-बीच Jayanti Sarovar स्थित है, जो युवाओं में सबसे लोकप्रिय है। यह Tata Steel Zoological Park के प्रवेश द्वार के पास स्थित है। चारों तरफ हरियाली से घिरी यह शांत झील अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करती है। झील के सामने कुछ बेंच लगी हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाती हैं। झील के किनारे बैठकर शाम बिताने का एक अलग ही आनंद है। आप झील में मछली भी पकड़ सकते हैं। झील की सुंदरता का और अधिक आनंद लेने के लिए नौका विहार की सुविधा भी उपलब्ध है। झील के बीच में एक Bat Island भी है।

jayanti sarovar

Smriti Udyan, जिसका अर्थ है यादों का एक बगीचा, पार्क का एक हिस्सा है जहाँ विभिन्न समुदायों, संगठनों के सदस्यों और टाटा समूह के कर्मचारियों द्वारा पौधे लगाए जाते हैं, किसी भी महान व्यक्तित्व या घटना की स्मृति में। Shatabdi Udyan जयंती सरोवर के ठीक सामने एक हरा-भरा लॉन है। यह झील के दृश्य का आनंद लेते हुए पिकनिक के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। पार्क के एक हिस्से में Medicinal Garden भी स्थित है।

टाटा स्टील और JUSCO द्वारा टिल्ट बाइक और Tata International के सहयोग से वर्ष 2019 में पार्क में एक ऑटोमेटेड साइकिल शेयरिंग सिस्टम (ABSS) की व्यवस्था की गई है। मोबाइल ऐप (tilt.bike/app) के माध्यम से साइकिल बुक की जा सकती है और आप इस ऐप को Google Play Store से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

DayTimingCharges
Monday7:00 A.M. – 5:00 P.M.₹15 प्रति घंटा (1 व्यक्ति)
Tuesday7:00 A.M. – 5:00 P.M.₹15 प्रति घंटा (1 व्यक्ति)
Wednesday7:00 A.M. – 5:00 P.M.₹15 प्रति घंटा (1 व्यक्ति)
Thursday7:00 A.M. – 5:00 P.M.₹15 प्रति घंटा (1 व्यक्ति)
Friday7:00 A.M. – 5:00 P.M.₹15 प्रति घंटा (1 व्यक्ति)
Saturday7:00 A.M. – 5:00 P.M.₹15 प्रति घंटा (1 व्यक्ति)
Sunday7:00 A.M. – 5:00 P.M.₹15 प्रति घंटा (1 व्यक्ति)

पार्क का दौरा करने का सबसे अच्छा समय 3 मार्च के समारोह के दौरान है, क्योंकि हर साल इस दिन संस्थापक दिवस (जमशेदजी नुसरवानजी टाटा की जयंती) के मौके पर पार्क को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। दूर-दूर से लोग इसे देखने के लिए शहर आते हैं। पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा के लोग सजावट और रोशनी देखने के लिए विशेष रूप से इस दिन जमशेदपुर आते हैं। यह सजावट 4 दिनों (2 मार्च से 5 मार्च) तक रखी जाती है।

पार्क में दो प्रवेश द्वार हैं — साकची प्रवेश द्वार और सर्किट हाउस प्रवेश द्वार।

Founder’s Day
Founder’s Day
DayTiming
Monday7:00 A.M. – 7:00 P.M.
Tuesday7:00 A.M. – 7:00 P.M.
Wednesday7:00 A.M. – 7:00 P.M.
Thursday7:00 A.M. – 7:00 P.M.
Friday7:00 A.M. – 7:00 P.M.
Saturday7:00 A.M. – 7:00 P.M.
Sunday7:00 A.M. – 7:00 P.M.

बच्चों के पार्क सहित जुबली पार्क के हर बगीचे और लॉन में प्रवेश नि:शुल्क है। प्रवेश शुल्क केवल Tata Steel Zoological Park, Nicco Jubilee Amusement Park, स्पलैश जोन, लेजर शो और म्यूजिकल फाउंटेन के लिए लागू है।

✈ वायुमार्ग

वर्तमान में जमशेदपुर में कोई संचालित हवाई अड्डा नहीं है, हालांकि यहाँ हवाई अड्डा निर्माण की योजना पर कार्य चल रहा है और भविष्य में इसके शुरू होने की संभावना है। फिलहाल, निकटतम हवाई अड्डा रांची का बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो जुबली पार्क से लगभग 131 किमी दूर स्थित है।

🚆 रेलमार्ग

टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पार्क से लगभग 12 किमी दूर स्थित निकटतम रेलवे स्टेशन है। टाटानगर (जमशेदपुर) दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रमुख स्टेशनों में से एक है और यह भारत के प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, चेन्नई, पटना, रायपुर, भुवनेश्वर और नागपुर आदि से सीधे जुड़ा हुआ है। रेलवे स्टेशन को टाटानगर के नाम से जाना जाता है।

🚌 सड़क मार्ग

जमशेदपुर में स्थित होने के कारण, जुबली पार्क भारत के कई बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। शहर से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 33 (बहरागोड़ा से बरही) गुजरता है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 से जुड़ता है, जिससे कोलकाता और दिल्ली जुड़े हुए हैं। रांची (131 किमी), पटना, गया, कोलकाता (250 किमी) सहित बिहार, बंगाल और ओडिशा के अन्य प्रमुख शहरों से जमशेदपुर के लिए सरकारी एवं निजी बस सेवाएँ उपलब्ध हैं।

🚖 अंदरुनी यातायात

मिनी बसें, तिपहिया वाहन और रिक्शा शहर के अंदर आवागमन के लिए उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *